Tuesday, October 20th, 2026

UNSC: भारत ने उठाया आतंकी संगठनों में बच्चों को भर्ती किए जाने का मुद्दा

लंदन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने आतंकी गतिविधियों के लिए बच्चों को भर्ती किए जाने का मुद्दा उठाया। यूएनएससी में भारत के स्थायी उप-प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद में नया ट्रेंड उभरकर सामने आ रहा है। आतंकी संगठन अपने नापाक इरादों के लिए अब बच्चों की भर्ती कर रहे हैं।

आतंकी संगठनों के लिए बच्चों को फुसलाना सबसे आसान है, चाहे बात आतंकी गतिविधियों में उन्हें शामिल करने की हो या उन्हें ढाल के तौर पर इस्तेमाल करने की।
 
उन्होंने कहा, भारत की सोच है कि ऐसे आतंकी संगठनों की जल्द पहचान हो, उनके खिलाफ कार्रवाई हो, जो अपने नापाक इरादों के लिए बच्चों को इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय